लाइव नाइट मॉनिटरिंग · रात 10 बजे – सुबह 7 बजे
लाइट बंद।दिया चालू।
हर कैमरा, हर कोना, पूरी रात। AI और ट्रेंड ऑपरेटर आपकी साइट को लाइव देखते हैं, और कोई ग़लत जगह कदम रखे तो उसी पल लाउडस्पीकर से चेतावनी देते हैं।
आप सो जाइए, हम जाग रहे हैं।
लाइव मॉनिटरिंग क्यों?
सिर्फ़ कैमरे किसी को नहीं रोकते।
CCTV सिर्फ़ रिकॉर्ड करता है
फ़ुटेज अगली सुबह देखी जाती है, जब नुकसान हो चुका होता है।
रात में गार्ड थक जाते हैं
रात 2–3 बजे तक ध्यान कम हो जाता है, झपकी आना आम बात है।
एक गार्ड, एक तरफ़
एक गार्ड एक ही तरफ़ देख सकता है। बड़ी साइट पर कई कोने छूट जाते हैं।
यह कैसे काम करता है
कैमरे देखते हैं। लोग कार्रवाई करते हैं।
- 1
पहचान (Detect)
AI हर कैमरे पर प्रतिबंधित ज़ोन में आए व्यक्ति या वाहन को पहचानता है, और हवा, जानवर व परछाईं को नज़रअंदाज़ करता है।
- 2
पुष्टि (Verify)
कमांड सेंटर का ट्रेंड ऑपरेटर लाइव फ़ीड देखकर पुष्टि करता है कि ख़तरा असली है।
- 3
चेतावनी (Deter)
ऑपरेटर साइट के स्पीकर से घुसपैठिए से लाइव बात करता है और ज़रूरत हो तो सायरन बजाता है।
- 4
कार्रवाई (Escalate)
अगर घुसपैठिया न जाए, तो सुपरवाइज़र आपको तुरंत कॉल करता है, और ज़रूरत हो तो पुलिस को।
पहले से CCTV है?
हम आपके मौजूदा CCTV से जुड़ जाते हैं।
CP Plus, Hikvision, Hi-Focus और ज़्यादातर DVR / NVR ब्रांड के साथ काम करता है। हम अपना Diya Watch डिवाइस, सायरन और हॉर्न स्पीकर लगाकर उन्हें आपके मौजूदा CCTV से जोड़ देते हैं। चालू कैमरे बदलने की ज़रूरत नहीं। CCTV नहीं है? हम नए कैमरे और स्पीकर लगाते हैं।
Existing CCTV integrationऐप और WhatsApp
हर अपडेट आपके फ़ोन पर
- ऐप में किसी भी समय लाइव व्यू
- आज रात ड्यूटी पर कौन ऑपरेटर और सुपरवाइज़र है, यह भी दिखता है
- अलर्ट सिर्फ़ असली घटना पर, ऑपरेटर की पुष्टि के बाद
- हर घटना की क्लिप आपके अपने WhatsApp ग्रुप में
साफ़ और पारदर्शी कीमत
कीमत प्रति कैमरा
सेटअप · प्रति कैमरा (एक बार)
₹5,000
HD PTZ कैमरा, सायरन वाला लाउडस्पीकर, इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन
मॉनिटरिंग · प्रति कैमरा
₹3,540
प्रति कैमरा प्रति माह, GST सहित। मोबाइल ऐप और WhatsApp ग्रुप शामिल।
मौजूदा CCTV के साथ इंटीग्रेशन की कीमत साइट सर्वे के बाद बताई जाती है। हर कैमरा पॉइंट पर बिजली और इंटरनेट ज़रूरी है। Pricing calculator
आप सो जाइए, हम जाग रहे हैं।
फ़्री साइट सर्वे बुक करें। हम हर गेट, दरवाज़े और कोने को देखकर आपकी साइट के लिए सही कीमत बताएँगे।
फ़्री साइट सर्वे बुक करें